Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के आने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष देर रात हुए हाउस अरेस्ट, देखें वीडियो

Group of men gathered outside a building, Indian flags raised, police in tan uniforms in the foreground.
Group of men in khaki uniforms and white clothes seated around a table in a meeting room with dark curtains in the background.

बुलंदशहर। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बुलंदशहर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान को देर रात्रि उनको गांव नारऊ में भारी पुलिस फोर्स के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बुलंदशहर कांग्रेस जिला कार्यालय के लिए घर से निकले तो घर के बाहर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने उनको रोक लिया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस से नोंकझोंक हुई ।

कांग्रेसी जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम योगी को मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने गांव के घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जिले में कई नगरों में कांग्रेस नेता सचिन वशिष्ठ, इसराइल गहलोत, अर्चना पांडा, शिवकुमार शर्मा को हाउस अरेस्ट किया गया है। गांव नारऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ भजनलाल विमल, नईम मंसूरी, गुरु बचन सिंह, राजकुमार बघेल, सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, मुनाजिम खान, फिरोज खान, युवा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय, फरियाद खान सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने रोक लिया।

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के घर पर देर रात्रि में पुलिस फोर्स की दबिश का वीडियो इंस्टा पर 3 मिलियन के करीब लोग देख चुके हैं और फेसबुक पर दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने सीएम योगी से कांग्रेसियों को मिलने से रोकने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम योगी भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, आम आदमी की समस्याएं सुनने का उनके पास वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों में गड्ढे हैं, तहसीलों, थाने में भ्रष्टाचार व्याप्त है लेकिन भाजपा के सातों विधायक और सांसद मौन है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ने भाजपा की सरकार में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गैरकानूनी रूप से घरवाबंदी कर रोकना, देर रात्रि घर पर दबिश देने के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि तानशाही की सभी सीमाएं पुलिस और सरकार ने पार कर दी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस के पहरों से वह रुकने वाले नहीं है, आम आदमी के अधिकार की लड़ाई हर स्तर पर लड़ते रहेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भजनलाल विमल, नईम मंसूरी, जिला महासचिव गुरु बचन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार बघेल, जिला सचिव सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, मुनाजिम खान, फिरोज खान, युवा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय, फरियाद खान, अकील खान, पुनीत यादव, खालिद, दानिश, मुस्तकीम, आरिफ मुखिया, रउफ़ खान, अनवार प्रधान, ऋतिक जाटव, मोहनलाल सिंह आदि मौजूद रहे ।

देखें संबंधित वीडियो-

https://x.com/bhadasmedia/status/2078367252152533086?s=48

https://x.com/bhadasmedia/status/2078367252152533086?s=48
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन