Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

घर से एलर्ट हो निकलें वरना कोरोना काल के बेरोजगार लूट लेंगे, देखें ये दो घटनाएं

आजकल मैं अपने होमटाउन गाजीपुर में हूं. आज खबर मिली है कि मेरे गांव के एक नौजवान को गोली मार दी गई. ये नौजवान अपने पिता व भाई आदि के साथ नैनो कार से रात में गांव के लिए लौट रहा था. ये लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां से लौट रहे थे. सड़क पर कई अवरोध खड़ा कर लुटेरों ने लूटने की विधिवत योजना बना रखी थी. जब कार धीमी हुई तो लुटेरे आए और घेर लिया.

इसी दरम्यान कार चालक ने अचानक स्पीड तेज कर कार को दाएं बाएं करते हुए आगे बढ़ा लेने में सफलता पा ली. पर तब तक लुटेरे पीछे से फायर कर चुके थे. गोली शशिकांत सिंह उर्फ सेठ नामक युवक के पीछे पीठ से होती हुई पेट में आकर रुक गई. गंभीर हाल में बनारस में भर्ती कराया गया है जहां हालत स्थिर बताई जा रही है.

दूसरी घटना के बारे में वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने मुझे वाट्सअप पर डिटेल शेयर किया है. उन्होंने साफ साफ लिखा है कि बेरोज़गारी से हिंसक हमले बढ़ गए हैं. स्पाइस जेट के पाइलेट को दिल्ली में लूट लिया गया. बताया जाता है कि कल रात एक बजे नई दिल्ली के पॉश इलाक़े एसडीए में द ब्रज फ़ाउंडेशन के दफ़्तर और आईआईटी दिल्ली के बीच स्थित फ़्लाईओवर के ऊपर, भारी रोशनी की चकाचौंध के बीच, पाँच मोटरसाइकलों पर सवार दस नौजवानों ने फ़रीदाबाद से आ रही स्पाइस जेट कम्पनी की कार को घेर कर उसके चारों तरफ़ के शीशे तोड़ दिये.

कार में बैठे पायलट युवराज तेवतिया पर चाकू से हमला किया और उन्हें पिस्तौल दिखायी. अपनी ड्यूटी पर जा रहे कैप्टन युवराज तेवतिया से इन युवकों ने 34000 रुपये लूट लिये. पर युवराज तेवतिया की जान बच गयी. उनकी जाँघ पर छह टाँके आये हैं. इसी बीच इन युवकों ने तीन और कारों व दुपहिया वाहनों को भी इसी तरह वहीं लूटा. सौ नम्बर की पुलिस वैन जब तक आयी, ये सब भाग लिये थे.

पुलिसवालों का युवराज से कहना था कि लाकडाउन के चलते बढ़ी बेरोज़गारी से काफ़ी युवा हिंसक हो गये हैं. ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं. इसलिए कहीं आने-जाने में सावधानी बरतें.

भड़ास एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन