Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

दैनिक भास्कर भी क-मॉल करता है!

भोपाल : दैनिक भास्‍कर भी कमाल करता है। भोपाल एडीशन में आज एक रिश्‍वतखोर महिला पटवारी के ट्रैप होने की खबर भोपाल फ्रंट पेज पर प्रमुखता से छपी है।

हैरत की बात नहीं है, भास्‍कर ने आरोपी रिश्‍वतखोर महिला पटवारी का नाम ही खबर में छापा भी तो इस तरह की आपको बहुत ध्यान देकर देखना होगा। इसके बजाय पूरी खबर में महज पुलिस की चापलूसी करते हुए मह‍िमामंडन किया गया है।

देश का नंबर 1 अखबार, एरर फ्री अखबार होने का दावा करने वाला दैन‍िक भास्‍कर अक्‍सर ऐसे कमाल करता है।

वैसे भोपाल शहर के बीचो बीच गरीबों की बस्‍ती उजाड़ कर सरकारी जमीन पर सेठ जी ने मॉल ऐसे ही थोड़ी तान लिया है। अरे भई इसके लिए ऐसे छोटे छोटे कमाल आए दिन करने पड़ते हैं तभी एक रोज बड़ा क-मॉल हो पाता है।

भड़ास को एक जागरुक पाठक द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Abhishek

    May 16, 2025 at 11:59 pm

    नाम लिखा तो है सुप्रिया जैन। पोस्ट करने से पहले देखा तो कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन