Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर रामगढ़ को छह माह से नहीं मिल रहा मुख्यालय रिपोर्टर, जिला प्रशासन की खबरें लगातार छूट रहीं

दैनिक भास्कर, रामगढ़ को बीते छह महीनों से एक स्थायी मुख्यालय रिपोर्टर नहीं मिल पाया है, जिससे स्थानीय समाचार कवरेज पर प्रतिकूल असर पड़ा है। जिला प्रशासन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें नियमित रूप से छूट रही हैं, जिससे पाठकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दिसंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में रामगढ़ शहर के तेज-तर्रार रिपोर्टर अंकित कुमार ने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया था और पुनः हिंदुस्तान से जुड़ गए। वहां उन्हें भाजपा और प्रशासन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बीट की जिम्मेदारी दी गई। उनके मेहनत से हिंदुस्तान की रामगढ़ सिटी टीम ने मुख्यालय, जिला परिषद, नगर परिषद और वन विभाग से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव खबरें ब्रेक कीं। साथ ही, उन्होंने विज्ञापन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

अंकित कुमार ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत हिंदुस्तान से ही की थी और फिर दैनिक भास्कर में रहते हुए जिला प्रशासन, कांग्रेस, झामुमो और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों की रिपोर्टिंग की। उनकी खबरों की पकड़ मजबूत रही, विशेषकर जिला प्रशासन से जुड़ी एक्सक्लूसिव रिपोर्टों के लिए वे जाने जाते थे।

वर्तमान में, मुख्यालय रिपोर्टर की कमी के चलते दैनिक भास्कर रामगढ़ की टीम प्रशासनिक खबरों में लगातार पिछड़ती नज़र आ रही है। स्थिति को संभालने के लिए ब्यूरो प्रमुख शिव मनोज कुमार ने कई स्थानीय रिपोर्टरों से संपर्क साधा है, लेकिन अब तक किसी के साथ सहमति नहीं बन पाई है। डैमेज कंट्रोल के तहत वे स्वयं जिला मुख्यालय से खबरों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और एक अतिरिक्त रिपोर्टर की अस्थायी प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

फिलहाल टीम कामचलाऊ व्यवस्था से काम चला रही है, लेकिन मुख्यालय रिपोर्टर की स्थायी नियुक्ति न होने से अखबार की लोकल रिपोर्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन