Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण पानीपत की सिटी टीम में लगातार पलायन, एक साल में आठ सदस्य विदा

दैनिक जागरण पानीपत की सिटी टीम से पिछले एक साल में आठ सदस्य संस्थान को अलविदा कह चुके हैं। ताज़ा मामले में सीनियर रिपोर्टर मनीष श्रीवास्तव ने भी इस्तीफे का नोटिस दे दिया है। इससे पहले चीफ रिपोर्टर का प्रभार देख रहे विजय, रिपोर्टर राम कुमार कौशिक, विनोद जोशी, कपिल पूनिया, सीनियर रिपोर्टर राज सिंह पाल और रिपोर्टर आशु गौतम टीम छोड़ चुके हैं।

1 जुलाई 2023 के बाद से टीम में बदलाव का सिलसिला तेज हुआ। एक मीडियाकर्मी को चीफ सब एडिटर बनाए जाने के बाद असंतोष का माहौल बना। जागरण अभियान की गलत खबर प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन ने सीनियर रिपोर्टर राज सिंह पाल से इस्तीफा लिया। राम कुमार कौशिक, विनोद जोशी और आशु गौतम पहले ही दैनिक भास्कर ज्वाइन कर चुके हैं, जबकि मनीष श्रीवास्तव के भी जल्द ही उसी टीम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन