Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये दरोगा है या गली छाप गुंडा, देखें वीडियो

ताजनगरी आगरा में एक दबंग दरोगा की दादागिरी का वीडियो वायरल हुआ है। नोटबंदी के बाद बैंको और एटीएम के बाहर पैसा निकालने-बदलने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। ताजगंज इलाके में एचडीएफसी बैंक के बाहर भीड़ लगी हुई थी तभी एक दबंग दरोगा बैंक के गेट पर पहुँच कर जबरन लाइन में लग गया। इस पर वहां घंटों से लाइन में लग रहे लोगों ने विरोध किया तो दबंग दरोगा खाकी की हनक दिखाने लगा.

दरोगा एक व्यक्ति पर खाकी की दादागिरी दिखाते हुए उस पर हावी हो गया. भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. इस पर दूसरे लोगों ने भी आवाज उठाते हुए दरोगा का विरोध किया तो दबंग दरोगा ने न सिर्फ गालियां दी बल्कि मारपीट शुरू कर दी. दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर भी निकालने का प्रयास किया. इस दौरान सुरक्षा में तैनात वहाँ मौजूद सिपाही दबंग दरोगा की दादागिरी मूक दर्शक बन देखते रहे. जब बात बढ़ने लगी तो पुलिस वाले दरोगा को ले जाने लगे. लेकिन दरोगा की दबंगई सातवें आसमान पर नजर आ रही थी. बाद में बमुश्किल दरोगा को सिपाही समझा बुझाकर अपने साथ ले गया.

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://youtu.be/qdNil9XD_To

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

इस वीडियो को भी देखिए…

नोटबंदी से खुश इस बनारसी महिला की बातें सुनिए

https://youtu.be/pbTcDjPZadA

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन