Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बेगूसराय में दरोगा ने दो पत्रकारों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया

बेगूसराय : दरोगा सन्नी कुमार ने पत्रकार सुधांशु पाठक और धनंजय झा पर ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट में मुकदमा नगर थाना में दर्ज कराया है। आरोप है कि इन दोनों ने दरोगा द्वारा शराब पार्टी किए जाने की खबर व्हाट्सएप पर वायरल कर दी थी. इसके बाद दरोगा ने खुद का ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल जांच कराया जिसमें शराब पीने की बात झूठी साबित हुई।

एफआईआर में दरोगा सन्नी कुमार का कहना है कि 18 सितंबर की रात 8:22 पर व्हाट्सएप ग्रुप में सुधांशु पाठक ने एक खबर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि उलाव एयरपोर्ट पर दरोगा लाल रंग की स्कार्पियो में शराब पार्टी कर रहे हैं। यह भी लिखा गया कि फोन करने के बाद भी पुलिस अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

पूरी खबर सूत्रों के हवाले से पोस्ट की गई थी। सन्नी कुमार पर अवैध कमाई करने का भी आरोप लगाया गया. इसके बाद एक अन्य ऐसी ही पोस्ट धनंजय झा उर्फ गोल्डी द्वारा डाला गया। इन्होंने लिखा कि शराब पार्टी की जानकारी देने हेतु एसपी बेगूसराय के नंबर पर मैसेज किया गया तो अभी तक कोई रिप्लाई नहीं मिला।

सन्नी कुमार का कहना है कि उपरोक्त बातों की जानकारी होते ही वे स्वयं नगर थाना रात को 10:00 बजे पहुंचे। फिर थानाध्यक्ष से आग्रह किया कि खुद का एल्कोहलिक जांच करा दिया जाए। मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद दरोगा ने मुकदमा लिखा दिया।

सुधांशु पाठक ने भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार के खिलाफ फेसबुक पर गलत टिप्पणी कर के फंस चुके हैं। तब अमरेंद्र कुमार ने सुधांशु पर रंगदारी मांगने और अमर्यादित टिप्पणी करने की एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इस मामले में सुधांशु पाठक गिरफ्तारी वारंट निकलने पर जैसे तैसे अमरेंद्र को मैनेज कर केस में समझौता लगवा कर बेल ले लिए थे। अब नये केस का सुपरविजन हेड क्वार्टर डीएसपी कुंदन कुमार सिंह कर रहे हैं। सुधांशु पाठक डीजेपी से लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ सेल्फी लेने के लिए चर्चित रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन