Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

ऑन ड्यूटी वर्दी में रिश्वत लेता दरोगा गिरफ्तार, देखें तस्वीर

डॉ उज्ज्वल कुमार-

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के दरोगा रोशन कुमार सिंह 75 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़े गये। अच्‍छी बात यह है कि जिस खाकी पर उनका परिवार शान करता होगा, उसी खाकी में वीरता का यह कार्य किया है।

Bihar Police में जांबाजों की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़ कर एक जांबाज हैं। इनके वीरता पदक की सूची बढ़ती जा रही है। यूं ही खाकी पर लोगों का भरोसा नहीं हो पा रहा। परिवार के लोग इनकी घूस की कमाई पर इतराते फिरते हैं। शर्मसार होते समय कोई आगे नहीं आया। फिलहाल muzaffarpur police को भी दारोगा रौशन सिंह ने दागदार ही किया है।

दरअसल जेल से लौटने के बाद फिर से इनकी तैनाती तो हो ही जाती है। इसीलिए इनमें कोई विशेष डर नहीं होता। जब तक ऐसे लोगों को सीधा बर्खास्‍त नहीं किया जाएगा, तब तक घूसखोरी समाप्‍त नहीं हो सकती। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्‍कार भी किया जाना चाहिए। हालांकि ऐसा हो नहीं पाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन