Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव के माफियाओं में एसपी दीपक भूकर का खौफ, दोनों ब्यूरो चीफ भी ठंडे हो गए!

अमित त्रिवेदी-

त्तर प्रदेश कैडर के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी दीपक भूकर (वर्तमान समय में उन्नाव एसपी के पद पर तैनात हैं) ने पहले माफिया डॉन अतीक अहमद की बेनामी संपति को खोजा और अब उन्नाव के सबसे बड़े भूमाफिया अंशू गुप्ता को हवालात का रास्ता दिखाया…

एसपी दीपक भूकर की कार्यवाही के बाद लोगों में खुशी है! लोगों का कहना है कि, अगर अधिकारी तेज तर्रार हो तो कार्यवाही होगी, चाहे उसके ऊपर कितना भी बड़ा संरक्षण हो। अंशु गुप्ता ने अपने डेढ़ दशक की कार्यशैली में बड़ी संपत्तियां अर्जित कीं, कई लोगों ने जमीन से जुड़ी शिकायतें की पर कार्यवाही नहीं हुई।

एसपी दीपक भूकर के संज्ञान में जब मामला सामने आया, तब उन्होंने इसकी पूरी कुंडली निकाली। बड़ा से बड़ा अपराधी कोई न कोई एक गलती जरूर करता है। अपने राजनैतिक रसूख और धन बल पर बचता आ रहा था, लेकिन अब सलाखों के पीछे है।

एसपी दीपक भूकर ने कानपुर के इंटरनेशनल सट्टा माफिया सोनू सरदार का भंडाफोड़ किया, उसी तरह अंशु गुप्ता को भी हवालात का रास्ता दिखाया।

बता दें कि दीपक भूकर जैसे अफसर के दबाव में ही भूमाफिया अंशू गुप्ता को उन्नाव न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पर मजबूर होना पड़ा था। अगर आईपीएस अधिकारी दीपक भूकर जैसा ना होता, तो ये साम्राज्य 6 गुना और बढ़ जाता।

अंशू गुप्ता को लेकर जिन दो पत्रकारों में उठापटक और गाली गलौज की खबरें कुछ रोज पहले आई थीं, माफिया के जेल जाते ही वह भी ठंडे पड़ते दिख रहे हैं।

मामले से रिलेटेड ये खबर भी पढ़ें…

हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई के बाद आपस में भिड़े दो ब्यूरो चीफ, ध्यान दें- ऑडियो बेहद संस्कारी है, हैंडफ्री लगाकर सुनें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन