Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी न्यूज के सीनियर एडिटर दीपक राजानी समेत तीन ने ‘जी’ ज्वाइन किया

ईटीवी मुंबई ब्यूरो के अमित रॉय ने भी Zee ज्वाइन कर लिया

4 जनवरी 2017. इसी दिन जगदीश चन्द्र ने ई टीवी छोड़ कर जी रीजनल चैनल्स के सीईओ की जिम्मेदारी संभाली. बस, उसी दिन से ई टीवी छोड़ कर जी चैनल्स को ज्वाइन करने वालों की लाइन लगी है और रोज कोई न कोई ईटीवी को अलविदा कह जी ग्रुप ज्वाइन करने का सिलसिला बनाए हुए है.

एक नए घटनाक्रम में ई टीवी न्यूज़ गुजराती के सीनियर एडिटर दीपक राजानी ने भी कल ईटीवी का साथ छोड़ कर जी ग्रुप को ज्वाइन कर लिया. दीपक राजानी ZEE के नए गुजराती न्यूज़ चैनल के एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि Zee प्रबंधन 1 जुलाई से एक नए चैनल को लांच करने जा रहा है. दीपक राजानी के साथ 2 और लोगों ने भी Zee को ज्वाइन किया है.

ई टीवी छोड़ कर Zee ज्वाइन करने वालों की फेहरिश्त में ई टीवी न्यूज़ नेटवर्क के मुंबई ब्यूरो के अमित रॉय का नाम भी जुड़ गया हैं. अमित रॉय ने कल मुंबई में Zee ज्वाइन कर लिया है और जगदीश चन्द्र की टीम में शामिल हो गए हैं. इससे पूर्व राजस्थान के अलावा उत्तराखंड और बिहार में भी बड़ी संख्या में ई टीवी के एडिटोरियल और मार्केटिंग  स्टाफ ने Zee का दामन थाम लिया था. लगातार ई टीवी छोड़ कर ZEE ज्वाइन करने से नेटवर्क18 का प्रबंधन काफी परेशान है और प्रबंधन में खलबली मची हुई है. नेटवर्क18 प्रबंधन द्वारा लगभग दोगुनी सैलरी ऑफर किये जाने के बाद भी लोग ई टीवी छोड़ कर जा रहे हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन