Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में नेटवर्क18 की टीम पर हमला

हिमाचल प्रदेश से खबर है कि धर्मशाला में विधानसभा चुनावों की कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों पर हमला हुआ है. धर्मशाला में एक लाइव कार्यक्रम से लौट रहे नेटवर्क18 के संवाददाता मृत्युंजय पुरी और उनके साथी वीडियो जर्नलिस्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया. ये लोग एक लाइव प्रोग्राम में हंगामे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और कवरेज शुरू की थी. तभी वहां मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ उनको कवरेज करने से रोका बल्कि विरोध करने पर कैमरा पर्सन से मारपीट की और कैमरा भी छीन लिया.

पीड़ित कैमरा पर्सन को फ़िलहाल जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है. पीड़ित पत्रकारों के मुताबिक इस वाकये के वक़्त धर्मशाला से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर के बेटे भी हमलावरों के साथ थे. हिमाचल प्रदेश में मतदान से पहले कानून व्यवस्था के नज़रिये से धारा 144 लागू है. ऐसे में किसी पार्टी विशेष के 15-20 कार्यकर्ताओं का जमा हो जाना और मारपीट करना बेहद गंभीर मामला है. पत्रकारों पर हमले के विरोध में यहाँ मीडिया कर्मी काली पट्टी बांध कर चुनाव की कवरेज करेंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन