Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सब पर भारी ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’

दिखने लगा अजय शुक्ला के आने का असर 

इंडिया न्यूज हरियाणा अपनी अब तक की एतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा है। BARC की 44वें सप्ताह की रेटिंग में हरियाणा राज्य के सभी न्यूज चैनलों में इंडिया न्यूज हरियाणा भारी पड़ रहा है। इंडिया न्यूज हरियाणा का मार्केट शेयर 52.8 फीसदी रहा है जबकि नंबर दो पर रहने वाला जी न्यूज (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल) 18 फीसदी। तीसरे नंबर पर खबरें अभी तक 13.4 और जनता टीवी 10.8 और टोटल टीवी 5.00 फीसदी रहा।

41वें सप्ताह तक पहले नंबर पर चल रहा जनता टीवी (35.5) से लगातार गिरते हुए 10.8 पर आ गया है जबकि 41वें सप्ताह में दूसरे नंबर (35.1) पर चल रहे इंडिया न्यूज हरियाणा ने जो बढ़त 42वें सप्ताह में 46.3 पर पहुंच कर बढ़ाई थी वह अब तक के हरियाणा के रिकार्ड को तोड़ रही है।

बताते चलें कि जून के आखिरी सप्ताह में हिंदुस्तान को संपादक अजय शुक्ल ने बतौर मुख्य संपादक इंडिया न्यूज ग्रुप को ज्वाइन किया था। उनके ज्वाइन करने के समय में इंडिया न्यूज हरियाणा 31.1 फीसदी के मार्केट शेयर पर खड़ा था मगर अब उसने सब को पीछे छोड़ दिया है। अजय के कार्यक्रम सामना सवालों का ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अजय के पास उत्तर भारत के सभी चैनल्स और अखबारों की जिम्मेदारी है जिस पर वह अभी तक कोई खास उपलब्धि नहीं दिखा सके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन