Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

महाराष्ट्र और झारखंड के दिलचस्प नतीजे जानिये!

अभिषेक श्रीवास्तव-

क्या दिलचस्प नतीजे हैं! महाराष्ट्र में भाजपा करीब 25 परसेंट वोट के साथ अपनी सरकार बना रही है। झारखंड में करीब 22 परसेंट वोट के साथ झामुमो अपनी सरकार बना रही है जबकि भाजपा का वोट परसेंट (31-32) उससे 10 परसेंट ज्यादा है।

महाराष्ट्र में तो फिर भी पच्चीस परसेंट के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, तो चलेगा। इस लिहाज से झारखंड में झामुमो की सरकार को अल्पमत का कहा जा सकता है क्योंकि वोट परसेंट के मामले में वहां भी भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी है।

आनंद है! तरबूजा कटा, अंडा और इंडी में बराबर बंटा!

Vibhanshu keshav- बीजेपी झारखंड की 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं झामुमो 43 पर ही। बीजेपी का मत प्रतिशत सीट संख्या के कारण अधिक हो सकता है।

Asrar khan- आप गलत विश्लेषण कर रहे हैं दोनों राज्यों गठबंधनों के बीच लड़ाई हुई है …सरकारें अलाइंस की बनेंगी न कि किसी एक पार्टी की हां जो बड़ी पार्टी होगी मुख्यमंत्री उसका होना चाहिए यह उत्तम न्याय होगा.


हेमंत मालवीय-

नतीजा 1 आया है 12.52 पे यानी लगभग 1 बजे मगर आप देखे …किसकी सरकार बन रही है ,नैरेटिव देखे तो सुबह 7 बजे से बनाया गया है केवल इन्ही घण्टो में 5 साल डिसाइड कर दिए जाते हैं, कलेक्टर प्रशासन पे दबाव बनाया जाता है. मनमर्जी के फैसले कराए जाते हैं. यही चंद महत्वपूर्ण 300 मिनिट्स है. साम दाम दण्ड भेद ट्रांसफर, लूप लाइन सूत्र अप्लाई होते हैं .. जो सत्ता धारी दल के ऊपर उठते सारे सवाल सारी समस्याएं.. दरकिनार कर देते हैं । असन्तुष्ट जनता विपक्ष पत्रकारों को चुप रह जाना पड़ता है …

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन