Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

रांची में एचटी के पत्रकार दीपक महतो और टेलीग्राफ की पत्रकार चंदोश्री के साथ जूनियर डॉक्टरों ने की मारपीट, बवाल

रांची : रिम्स के शासी निकाय की बैठक के बाद  सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के जाने के बाद रिम्स के इमरजेंसी गेट पर गार्ड व बरियातू के पिंटू यादव के बीच मारपीट हुई. गार्ड से मारपीट होता देख जूनियर डॉक्टर पहुंचे और  पिंटू यादव की पिटाई कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आये सूरज यादव को भी उन लोगों ने पीटा. इसी दौरान अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स (एचटी) के संवाददाता दीपक महतो को मार पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दीपक का सिर फूट गया एवं उन्हें गंभीर चोटें आयीं.  मारपीट की सूचना मिलने पर बरियातू थाना प्रभारी विनोद कुमार पहुंचे, तो जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की. पूरी घटना रिम्स निदेशक डॉ एसके चौधरी के सामने हुई.

ज्ञात हो कल रिम्स में अनशनकारी एक मेडिकल अभ्यर्थी की हालत नाजुक होने की सूचना पर समाचार कवरेज करने गयी अंग्रेजी दैनिक ‘टेलीग्राफ’ की विशेष संवाददाता एवं वरिष्ठ महिला पत्रकार चंदोश्री के साथ मारपीट, दर्व्यवहार एवं छेड़छाड़ की गयी. चंदोश्री ने इस सिलसिले में दो जूनियर चिकित्सकों डा.उमेश कुमार एवं डा.जितेन्द्र सिंह के अलावा तीन अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले को लेकर किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.  जानकारी के मुताबिक जूनियर डॉक्टर रविवार को महिला पत्रकार के साथ हुई मारपीट के बाद हुई प्राथमिकी की कॉपी की मांग कर रहे थे. इसी बात को लेकर जूनियर डॉक्टर गोलबंद हुए थे.

रिम्स निदेशक मंत्री के एक मरीज को कॉटेज से देख कर लौटे थे. जूनियर डॉक्टर रिम्स निदेशक से बार-बार प्राथमिकी की कॉपी लेने जाने की बात कह रहे थे. निदेशक उनके साथ बरियातू थाना भी गये, लेकिन थाना प्रभारी नहीं थे. जिसके कारण वह वापस चले आये. इतने में गार्ड के साथ मारपीट की घटना हो गयी. जूनियर डॉक्टरों ने सारा गुस्सा पिंटू यादव व सूरज यादव पर उतार दिया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अनूप बिरथरे पहुंचे. उसके पूर्व कई थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, सदर डीएसपी सत्यवीर सिंह भी पहुंचे. घटना की स्थिति देख कर बज्र वाहन और काफी संख्या में जवानों को भी बुला लिया गया था. पूरा रिम्स परिसर छावनी में तब्दील हो गया था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन