Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आलोक मेहता के चरणों में फिर गिरा आउटलुक… दिव्यांशु, नितिन और पीयूष के बारे में नई सूचनाएं

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता के चरणों में फिर से आउटलुक गिरने जा रहा है. ऐसी चर्च है. लायजनिंग के उस्ताद माने जाने वाले आलोक मेहता लंबे समय से खाली हैं. जाने उन्होंने क्या तार भिड़ाया और क्या जुगाड़ लगाया कि प्रतिष्ठित आउटलुक समूह उनके चरणों में लोट गया. बताया जा रहा है कि समूह की पत्रिका आउटलुक हिंदी से करीब आठ साल बाद फिर आलोक मेहता प्रधान संपादक के रूप में जुड़ेंगे. चर्चा है कि वे नए साल में नई पारी शुरू कर देंगे. यह भी चर्चा है कि आउटलुक हिंदी के मौजूदा संपादक नीलाभ मिश्र की छुट्टी कर दी जाएगी.

उधर, दिव्यांशु बूरा ने एनडीटीवी ग्रुप की ऑटोमोबाइल्स पर आधारित वेबसाइट के साथ नई पारी शुरू की है. उन्हें एनडीटीवी ऑटो वेबसाइट का सीनियर सब-एडिटर बनाया गया है. दिव्यांशु इससे पहले ऑटोX के साथ बतौर सीनियर कॉरेस्पोन्डेंट जुड़े थे.

नितिन जैन अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून में स्पेशल करेस्पान्डेंट बने हैं. नितिन इससे पहले डेली पोस्ट में सीनियर असिस्टेंट एडिटर थे. उधर, पीयूष पांडे के बारे में सूचना है कि उन्होंने अंग्रेजी दैनिक अखबार द हिन्दू में कॉरपोरेट एडिटर की जिम्मेदारी संभाली है. पीयूष इससे पहले टाइम्स ग्रुप में असिसटेंट एडिटर थे और बिजनेस बीट देखते थे. पीयूष बिजनेस स्टैंडर्ड, इंडियन एक्सप्रेस, द इकनॉमिक टाइम्स आदि में भी काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन