Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जागरण और जेएनआई के रिपोर्टरों में मार-पीट

फर्रूखाबाद। सोमवार के नवभारत सभा में आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्ती घुसने को लेकर हुये विवाद में दैनिक जागरण के पत्रकार एवं जेएनआई के रिपोर्टर व उनके समर्थको के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनो पक्षो को हिरासत में ले लिया। घटियाघाट स्थित अराधना ट्रेडर्स के फ्रेंचाइजी संतोष कुमार ने नवभारत सभा भवन में प्रमोशन डे कार्यक्रम का आयोजन किया था। दोपहर करीब 11 बजे जेएनआई का पत्रकार अवनीश अपने दो-तीन साथियो के साथ नवभारत सभा भवन पहुंचा और जबरन हाल में घुसने लगा।

संतोष कुमार व घटियाघाट निवासी पवन शुक्ला ने उन लोगो को अंदर घुसने से रोका। तब अवनीश ने अपना परिचय देते हिए कहा कि वो कार्यक्रम कवर करने आया है। इसी बात को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। दोनो पक्षो ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की। संतोष के समर्थको की संख्या अधिक होने के कारण अवनीश को बूरी तरह पिट गया, उसके काफी चोटे भी आईं हैं। आयोजकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। इस बाच अवनीश ने भी फोन करके अपने लोगों को बुला लिया।

पुलिस ने विरोध करने वाले ग्रामीणो को नवभारत सभा भवन के सामने से खदेड़ दिया। घायल अवनीश को कैलाश नर्सिग होम में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण के लिये लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पवन शुक्ला ने बताया कि वह दैनिक जागरण का रिपोटर है और उसेने अवनीश को यह कहकर कवरेज करने से रोक दिया था कि यह उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है। संतोष ने बताया कि हमलावरो ने उन्हे तमंचा दिखा कर जान से मारने तक की धमकी भी दी थी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन