Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डीएम साहब की चहेती युवती चला रही है जिला!

चहेती युवती की हर बात पर एक्शन लेते हैं डीएम साहब… आखिर क्या है दोनों का रिश्ता…. गांव और शहर में हो रही है चर्चा… पंचायत विभाग के डीपीआरओ कार्यालय में संविदा पर तैनात है चहेती युवती… युवती के कहने पर 5 संविदाकर्मियों को बिना कारण हटा चुके हैं डीएम…  डीपीआरओ और सीडीओ समेत सारे अधिकारी डरते हैं युवती से…

यूपी में एक जिले के डीएम महोदय की कारस्तानियों की चर्चा खूब हो रही है. डीएम साहब एक संविदाकर्मी युवती को इतनी अहमियत देते हैं कि उसके कहने पर 5 संविदाकर्मियों को बिना कारण नौकरी से निकाल दिया. इन पांचों संविदाकर्मियों की कोई बात सुनी तक नहीं. ये जिलाधिकारी महोदय डेढ़ वर्ष से इस जिले में तैनात हैं. यहां तैनाती के बाद जिले के डीपीआरओ कार्यालय में संविदा पर एक लड़की को नौकरी पर रख लिया. बताया जाता है कि इसके पहले इनकी जिस जिले में डीएम पद पर तैनाती थी, वहां पर भी यही युवती नौकरी करती थी. डीएम साहब जब इस नए जिले में आए तो उसको भी पीछे-पीछे ले आए और यहां नौकरी पर लगा लिया.

कुछ दिन तक तो किसी को पता नहीं चला, लेकिन डीएम की इस चहेती लड़की के रवैये ने जिले में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया. सचिव एवं प्रधानों की जिलाधिकारी ने मीटिंग बुलाई जिसमें चहेती लड़की को खड़ा करके जिलाधिकारी ने कहा कि यह लड़की आयेगी, इसके कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाये, बेहतर कार्य किया जाये.

चहेती लड़की को जिलाधिकारी ने अपने स्टेनो के सामने वाले सरकारी फ्लैट में रहने की सुविधा दे दी है. एक स्कोर्पियो गाड़ी भी दी है जो कि उसके घर से कार्यालय एवं फील्ड वर्क करने के लिये उपलब्ध करायी गयी है.

वर्तमान में लड़की का कार्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्कूल एवं आंगनबाडी शौचालय की मानीटरिंग करना है. एकाउंटेंट पद पर तैनात एक महिला कर्मी से डीएम की चहेती लड़की की कहासुनी हो गई. यह बात जिलाधिकारी तक पहुंची. चहेती लड़की के इशारे पर जिलाधिकारी ने महिला एकाउंटेंट के साथ साथ चार अन्य संविदाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया.

नौकरी से निकाले गये संविदा कर्मचारी जब जिलाधिकारी से मिले तो उन्होंंने बस इतना कहा- ”काम नहीं करोगे तो नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें सब पता है कि कौन कितना काम कर रहा है”…

डीएम की चहेती युवती डीपीआरओ से भी ऐसे बात करती है कि जैसे डीपीआरओ उनके घर के नौकर हों… सीडीओ भी उस लड़की से कुछ नहीं कहते… लड़की द्वारा सरकारी गाड़ी को अपने निजी कार्य में उपयोग किया जा रहा है… जिलाधिकारी के संरक्षण में सब कुछ आसानी से चल रहा है…

इस युवती का रूतबा जिले में अब बढता ही जा रहा है… वह स्कूल के अध्यापकों, अन्य विभागों के अधिकारियों को निलम्बन की सीधी धमकी देती है… इसके कारण जिले के तमाम अधिकारी कर्मचारी बिना कुछ कहे मन मसोस कर रह जाते हैं… जिले के कर्मचारियों में युवती का नाम चर्चा में बना हुआ है….

जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भी जिला कंसलटेंट पद पर तैनात डीएम की चहेती युवती के सामने कुछ बोलने से भी कतराते है… ये लोग दबी जुबान से बताते हैं कि यह युवती छोटी छोटी बातों को भी जिलाधिकारी से शेयर करती है… सभी का कहना है कि विकास की किरण जिले में फैले या न फैले लेकिन डीएम साहब के जीवन और करियर पर पूरी तरह काबिज हो चुकी है.

https://www.youtube.com/watch?v=nMezhrUB1cU

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन