Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ महाबकवास और बहुत भटकी हुई फिल्म है : दयानंद पांडेय

Dayanand Pandey : विशाल भारद्वाज की हैदर महाबकवास और बहुत भटकी हुई फ़िल्म है, लेकिन लोग हैं कि जाने क्यों तारीफ़ पर तारीफ़ झोंके जा रहे हैं. अजब भेड़चाल में फंस गए हैं लोग इस फ़िल्म को ले कर. और हद तो देखिए कि विशाल भारद्वाज ने हिंदू अख़बार में एक बयान झोंक दिया है कि अगर मैं वामपंथी नहीं हूं , तो मैं कलाकार ही नहीं हूं. बस इतने भर से वामपंथी साथी भी लहालोट हैं. हालांकि इस फ़िल्म का वामपंथ से भी क्या सरोकार है, यह समझ से क़तई परे है. 

आंख में धूल झोंकने की भी एक हद होती है. कोढ़ में खाज यह भी कि फ़िल्म प्रकारांतर से कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवाद के प्रति बड़ा पाजिटिव रुख़ दिखाती है. न गाने किसी करम के हैं न संगीत, न पटकथा, न निर्देशन. बेवज़ह वक्त खराब किया है सो किया ही है, शेक्सपीयर के नाम पर जो बट्टा लगाया है सो अलग. फैज़ की रचनाओं का इससे बुरा इस्तेमाल भी नहीं हो सकता था. कुलभूषण खरबंदा, तब्बू और इरफ़ान जैसे अभिनेताओं की अभिनय क्षमता का दोहन भी फ़िल्म को कूड़ा होने से नहीं बचा पाता.

पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. lakulish

    October 8, 2014 at 12:31 pm

    आपने कहा और हम मान ले, पता नही क्यो कुछ लोगो को लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं । फिल्म के व्याकरण पर बात नही करेंगे पर कह देंगे कि सब कुछ घटिया है . परिभाषा ले कर आइये साह्ब । पैमाने पर बात किजिये या फिर ये कहिये कि मुझे पसंद नहि आइ अपनी बातो को लोगो पर थोपिये मत ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन