Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में डाक्टर ने पत्रकारों को पीटा

भोपालपटनम। सीएचसी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. गोवर्धन द्वारा रविवार दोपहर स्थानीय मीडियाकर्मियों से मारपीट की गई। वहीं कैमरा छीनने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने बीजापुर पहुंच कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने मामले की जांच उपरांत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को कुछ लोग मधुमक्खियों के डंक से पीड़ित होकर सीएचसी पहुंचे थे। वहां मौजूद डाक्टर ने उनसे उपचार के एवज में रकम की मांग की। इस बात की जानकारी होने पर रविवार दोपहर चार मीडियाकर्मी डाक्टर का पक्ष जानने हास्पिटल पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद वार्ड ब्वाय ने चिकित्सक के कक्ष में जाकर पत्रकारों के आने की सूचना दी। इसके बाद चिकित्सक अपने कक्ष से गाली गलौज करते हुए बाहर निकले और निकलते ही पत्रकारों से मारपीट शुरू कर दी। घटना की निंदा करते हुए मीडियाकर्मियों ने इसकी शिकायत बीजापुर कलेक्टर अब्दुल हक कैशर से की है। उन्होंने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इधर घटना से पत्रकार जगत में आक्रोश देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन