दुमका, झारखण्ड। ‘राष्ट्रीय खबर’ के युवा पत्रकार संजय गुप्ता(34) का शनिवार को बेगुसराय(बिहार) के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद निधन हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उनकी जान चली गयी। संजय पिछले आठ वर्षों से वह पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। संजय कुमार के परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो छोटे बच्चे, एक भाई और बहन हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संजय कुमार की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।