Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ईनाडु ग्रुप का अब डिजिटल मीडिया वर्ल्‍ड में प्रवेश

मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन कोशिशों के लिए बेहद विश्वसनीय ‘रामोजी ग्रुप’ ने ‘ईनाडु इंडिया’ के माध्यम से एकबार फिर अपनी क्रिएटीविटी को आपके समक्ष रखा है। ‘ईटीवी’ और ‘ईनाडु’ तेलुगू दैनिक अखबार के माध्यम से हम अरसे से आमलोगों की सूचनाओं के साथ उनके बीच हैं। ‘ईनाडु इंडिया वेबपोर्टल’ तकनीक के बदलते दौर में खबरों को लोगों तक तेजी से पहुंचाने की नई कोशिश है।

मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन कोशिशों के लिए बेहद विश्वसनीय ‘रामोजी ग्रुप’ ने ‘ईनाडु इंडिया’ के माध्यम से एकबार फिर अपनी क्रिएटीविटी को आपके समक्ष रखा है। ‘ईटीवी’ और ‘ईनाडु’ तेलुगू दैनिक अखबार के माध्यम से हम अरसे से आमलोगों की सूचनाओं के साथ उनके बीच हैं। ‘ईनाडु इंडिया वेबपोर्टल’ तकनीक के बदलते दौर में खबरों को लोगों तक तेजी से पहुंचाने की नई कोशिश है।

नए जमाने और सूचना-विज्ञान के बदलते दौर में नई पीढ़ी और उससे जुड़े सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक परिदृश्य को सूचनात्मक बनाकर और भी उपयोगी बनाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह जरूरी भी है। चूंकि, हम अरसे से इस क्षेत्र में हैं और समाज की हर गतिविधि को परखने की खूबी है। इसी के कारण ‘ईनाडु इंडिया’ वेबपोर्टल हिंदी, अंग्रेजी व पांच अन्य क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में लांच कर रहे हैं।

‘रामोजी ग्रुप’ कई तरह के व्यवसाय में अपनी रचनात्मक दखल रखता है। लगभग पांच दशक से यह समूह अपने बेहतर प्रोडक्ट्स व सर्विस से अलग पहचान बनाए हुए है। इस समय ‘रामोजी ग्रुप’ अपने ‘ईनाडु’ तेलुगू दैनिक (प्रिंट मीडिया), ईटीवी (ईनाडु टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड), उषा किरण मूवीज एंड मयूरी (फिल्म प्रोडक्शन और वितरण), डॉल्फिन होटल समूह (होस्पिटलिटी सेक्टर), मार्गदर्शी (चिटफंड), ब्रीसा एंड कलांजलि (रिटेल बिक्री समूह) व प्रिया समूह (खाद्य उत्पाद) के माध्यम से सक्रिय है। इसके अलावा ‘रामोजी फिल्म सिटी’ की भी खास पहचान है। यह विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के तौर पर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से मान्यता प्राप्त है। फिल्म निर्माण के बड़े केंद्र के साथ-साथ यह देश में पर्यटन के लिए भी बेहद पसंदीदा है।

तेलुगू दैनिक ‘ईनाडु’ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का सर्वाधिक सर्कुलेटेड अखबार है। साथ ही यह भारत में भी सर्वाधिक संख्या में पढ़ा जानेवाला तेलुगू अखबार है। प्रिंट मीडिया की दुनिया में अपने क्रिएटिव और नए प्रयोगों के कारण ‘ईनाडु’ का नाम काफी सम्मानित है। पत्रकारिता की इस लंबी यात्रा में ‘ईनाडु’ ने कई प्रचलित मीडिया विचारधाराओं को समेटा है और लोगों के हित में उसे गढ़ा भी है। इसके दौरान ‘ईनाडु’ ने नई तकनीक को अपनाया और उसका उपयोग लोगों के हित में किया। साथ ही लोगों तक अपने उत्पादों और सेवाओं को भी पहुंचाया। वर्तमान में ‘ईनाडु’ अपने 23 संस्करणों के जरिए आंध्रप्रदेश, नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में समाज के सभी क्षेत्रों में दमदार प्रजेंस दर्ज करा रहा है। इस प्रजेंस ने ‘ईनाडु’ को तेलुगू भाषा और संस्कृति का प्रतीक बना दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन