Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

ईटी नाउ स्वदेश और नेटवर्क18 वाले फर्स्टपोस्ट में नौकरी निकली है!

मीडिया जगत में नई नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए दो प्रतिष्ठित संस्थानों में सुनहरा मौका आया है।


‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET Now Swadesh) ने एंकर-कम-प्रड्यूसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति मुंबई में की जाएगी। इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 2 से 6 साल का अनुभव होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को वित्तीय बाजारों, मैक्रोइकोनॉमिक ट्रेंड्स, कॉरपोरेट अर्निंग्स और नीतिगत विकास पर नजर रखते हुए हिंदी में बिजनेस कंटेंट तैयार करना होगा। साथ ही स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और रोचक शोज व सेगमेंट्स प्रड्यूस करने की जिम्मेदारी भी होगी। ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनकी हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ हो और जिन्हें वित्तीय बाजार की गहरी समझ हो।


वहीं, नेटवर्क18 समूह (Network18 Group) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) के इंटरनेशनल न्यूज डेस्क के लिए भी पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं।

इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है जो अंतरराष्ट्रीय खबरों पर पैनी नजर रखते हों और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत पहचानकर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर सकें। चयनित उम्मीदवारों को दुनिया भर की खबरों पर नजर रखते हुए वेबसाइट के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार करना होगा।

इस पद के लिए दो से सात साल के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति नोएडा के लिए होगी। इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्यूमे और वर्क सैंपल्स इस ईमेल पते पर भेज सकते हैं — [email protected]

दोनों ही अवसर उन पत्रकारों के लिए हैं जो हिंदी मीडिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और डिजिटल व टीवी दोनों माध्यमों पर प्रभावशाली भूमिका निभाने का जुनून रखते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन