Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान और दैनिक जागरण को महिला आबकारी इंस्पेक्टर ने भेजा लीगल नोटिस

प्रयागराज : हिंदुस्तान और दैनिक जागरण अखबार में गलत खबर प्रकाशित करने को लेकर एक आबकारी महिला इंस्पेक्टर ने कानूनी नोटिस भेजा है. आरोप है कि दोनों अखबारों ने वास्तविकता को बिना जाने मनगढंत खबर बनाकर पब्लिश कर दी.

मामला प्रयागराज के फूलपुर में तौनात महिला एक्साइज इंस्पेक्टर वंदना सिंह से जुड़ा है. वंदना ने गोदाम से देशी शराब की गलत निकासी का एक मामला पकड़ा था. जिसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी की थी. बहरहाल, इस प्रकरण में वंदना का पक्ष जाने बिना उन्हें निलंबित कर उनकी जगह अभिषेक मिश्रा को तैनात कर दिया गया.

इसी खबर को हिंदुस्तान और जागरण ने हूबहू बिना वंदना सिंह का पक्ष लिए प्रकाशित कर दी. जबकि यह मामला सिंडिकेट के भीतर चल रहे बड़े भ्रष्टाचार की जड़े उधेड़ता है. वंदना का आरोप है कि दोनों अखबारों में छपी खबरें उनकी गरिमा के विरूद्ध हैं. जिसके लिए उन्होंने दैनिक जागरण एवम हिन्दुस्तान के विरुद्ध लीगल नोटिस उनके संपादकों को मानहानि करने एवं गलत प्रकाशन करने को लेकर प्रेषित करवाया है.

नीचे देखें नोटिस संबंधी पत्रावली…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन