Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

फैसल चौधरी और विवेक त्रिपाठी की नई पारी, नवीन को बिना कारण चैनल से हटाया

फैसल चौधरी ने ईटीवी भारत में कंटेंट एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है. यहां वे करीब 16 महीने तक कार्यरत रहे. फैसल ने ओपेरा न्यूज ज्वाइन किया है. यहां उन्हें एसोसिएट न्यूज आपरेशन की जिम्मेदारी मिली है.

विवेक त्रिपाठी ने हिन्दुस्थान समाचार छोड़ा, आईएएनएस में गए… लखनऊ से खबर है कि बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार को झटका देते हुए वरिष्ठ पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने आईएएनएस न्यूज एजेंसी ज्वाइन कर ली है. वह हिन्दुस्थान समाचार के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे. इस इस्तीफे के पीछे लंबे समय से विवेक के वेतन में बढ़ोतरी होना नहीं बताया जा रहा है. बताया जाता है कि जब से हिन्दुस्थान समाचार की कमान राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा के हाथों में गई है, तभी से पुराने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि नए कर्मचारियों को ऊंचे वेतनमान पर भर्ती किया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर से सूचना है कि रिपोर्टर नवीन ओझा को न्यूज नेशन चैनल ने बिना कारण बताए अचानक कार्यमुक्त कर दिया है. नवीन मुजफ्फरपुर में न्यूज नेशन चैनल की शुरुआत से कार्यरत हैं. बिना कारण बतऐ चैनल से हटाए जाने की शिकायत नवीन ने एसाइनमेंट हेड से लेकर चैनल हेड तक की पर किसी ने तवज्जो न दी. सब एक दुसरे पर पल्ला झाड़ते रहे. नवीन का आरोप है कि यह सब बिहार के ब्यूरो रजनीश सिन्हा के ईशारे पर एसाइनमेंट हेड ब्रजमोहन ने किया है. नवीन के मुताबिक न्यूज नेशन में अब पुराने रिपोर्टर्स का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है.

https://www.youtube.com/watch?v=MEeOXI2M2GI
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन