Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्जी माइक-आईडी के बूते दुकानदारों से वसूली करने वाले 2 झोलाछाप पत्रकार अरेस्ट

यूपी के सम्भल से सूचना है कि पुलिस ने दो झोलाछाप पत्रकारों को पकड़ा है. संभल के थाना असमोली पुलिस द्वारा पकड़े गये कथित पत्रकारों पर दुकानदारों को धमकाकर ठगी करने का आरोप है. दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमे की कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार होने वालों की पहचान नखासा थाना क्षेत्र के केशोंपुर भण्डी निवासी मेहराजुल हसन पुत्र गब्बर अली और हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बैंटला निवासी कपिल ठाकुर पुत्र पप्पू के रूप में हुई है. आरोप है कि दोनों जाली माइक-आईडी लाकर लेकर दुकानदारों के साथ ठगी करते थे.

अरेस्ट हुए कथित पत्रकारों पर आरोप है कि लोगों को सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल करने तथा छवि धूमिल करने की धमकी देते हुए उनसे हजारों रुपए ऐंठते थे. बीती 23 नवंबर को बैंटला में डॉक्टर इबराईम से फर्जी माइक आईडी दिखाकर पचास हजार रुपए की मांग की थी. जिसमें भयग्रस्त डॉक्टर ने पांच हजार रुपए दिए थे तथा कुछ बाद में देने की बात कही थी.

इस मामले में डॉक्टर इबराईम द्वारा उपरोक्त दोनों के खिलाफ असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. उसी समय से पुलिस दोनों की तलाश में थी. बीते मंगलवार को चेकिंग के दौरान असमोली पुलिस ने फैजगंज बैहटा रोड शाहबाजपुर के पास दोनों को दबोच लिया. जिसके बाद दोनों को मुकदमा संख्या- 353/2023 की धारा 386/420/120B IPC के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन