Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

फ़लक नाज़ ने लखनऊ से संचालित ‘आज की ख़बर’ न्यूज चैनल के साथ शुरू की नई पारी

Two people exchange a red mug in a showroom, with a wooden wall and award shelf in the background.

लखनऊ। ‘आज की ख़बर’ न्यूज चैनल के साथ पत्रकारिता क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पत्रकार फ़लक नाज़ ने भी चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। चैनल के लखनऊ स्थित हेड ऑफिस में चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने फ़लक नाज़ को ज्वाइनिंग लेटर सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की रहने वाली फ़लक नाज़ को लोकल और नेशनल न्यूज़ मीडिया में पांच वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से वर्ष 2021 में पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की।

फ़लक नाज़ ने वर्ष 2019-20 में टाइम-24 न्यूज चैनल के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2020 से 2023 तक हिन्दी खबर न्यूज चैनल में काम किया। वर्ष 2023 से 2025 तक वह नेटवर्क-10 न्यूज चैनल से जुड़ी रहीं। ‘आज की ख़बर’ से जुड़ने से पहले उन्होंने MH One News Channel में लोकल और नेशनल खबरों की रिपोर्टिंग की।

फ़लक नाज़ को पत्रकारिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं। वह अपनी लेखनी, रिसर्च वर्क और खोजी पत्रकारिता के लिए भी जानी जाती हैं।

‘आज की ख़बर’ परिवार का हिस्सा बनने पर चैनल के चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने फ़लक नाज़ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फ़लक नाज़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित नेशनल न्यूज चैनल के साथ जुड़कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उनका प्रयास पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर और सार्थक काम करने का रहेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन