Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

फरीदाबाद में हॉस्पिटल संचालक से रंगदारी मांगने पर दो पत्रकारों पर केस दर्ज

पत्रकार बताने वाली पूजा तिवारी व लाईव इंडिया का पत्रकार बताने वाले अनुज मिश्रा के खिलाफ आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष की शिकायत पर दर्ज किया गया मामला

फरीदाबाद। मीडियाकर्मी बनकर एक अस्पताल संचालक को अस्पताल बंद करवाने की धमकी देकर दो लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने एक महिला पत्रकार व एक फर्जी पत्रकार के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेशाध्यक्ष डा. अनिल गोयल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में दर्ज मामले के अनुसार आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष डा. अनिल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर-17 में नर्सिंग होम चलाते हैं। उनकी पत्नी भी इसमें उनके साथ है।

पिछले दिनों देश के एक बड़े न्यूज चैनल से अपने को पत्रकार बताकर पूजा तिवारी व लाईव इंडिया से अपने को पत्रकार बताने वाले अनुज मिश्रा का उनके पास फोन आया और उन्होंने उनसे कहा कि तुम्हारे नर्सिंग होम में गर्भपात होता है, जिसे हम बंद करवा देंगे। इस तरह की बार-बार धमकी उन्हें दी जाती रही। डा. अनिल गोयल के अनुसार इन दोनों ने नर्सिंग होम के खिलाफ खबर ना चलाने की एवज में उनसे दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी। 2 लाख रुपए ना देने पर दोनों ने उनका मेडिकल लाईसेंस रद्द करवाने की भी धमकी दी। पुलिस ने डा. गोयल की शिकायत पर पूजा तिवारी व अनुज मिश्रा के खिलाफ 420, 384, 500 तथा 72 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी भारत भूषण का कहना है कि दोनों ही आरोपी अभी फरार हैं। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (साभार- हरियाणा प्लस डाट काम)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन