Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सागर अदानी का मोबाइल फोन अमेरिका में FBI एजेंटों ने जब्त कर लिया था!

मार्च 2023 में, अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने सागर आर. अदानी से उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे। यह जानकारी हाल ही में सार्वजनिक हुए दस्तावेज़ से सामने आई है।

दस्तावेज़ के अनुसार, 17 मार्च 2023 को, FBI के विशेष एजेंटों ने सागर आर. अदानी से संपर्क किया और एक न्यायिक आदेश के तहत उनके कब्जे में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया। इसमें मोबाइल फ़ोन भी शामिल है। यह कार्रवाई अमेरिकी सरकार की एक जांच का हिस्सा थी, जो धोखाधड़ी और रिश्वत जैसे गंभीर आरोपों से संबंधित थी।

इस जांच में गौतम अदानी और अन्य कंपनियों के साथ सागर अदानी पर भी आरोप लगाए गए हैं। दस्तावेज़ में यह भी उल्लेख है कि जांच में भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने या फायदा पहुँचाने की कोशिशों से संबंधित सबूतों की बात कही गई है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस मुद्दे पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाए हैं कि “क्या वरिष्ठ वकील यह पूछ रहे हैं कि अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) को अदानी के ईमेल तक कैसे पहुंच मिली?” उन्होंने बताया कि सागर अदानी के डिवाइस और फोन अमेरिकी जांच एजेंसियों द्वारा मार्च 2023 में जब्त कर लिए गए थे।”

Are “senior” advocates on Godi tv actually asking how US DoJ got access to Adani emails? Please read indictment before giving your gyaan! Sagar’s phone and devices were taken from him on March 17,2023 in the United States! D..uh..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन