Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सट्टा कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, तीन के खिलाफ FIR

फिरोजाबाद: सट्टा कारोबार से जुड़ी खबर चलाने के बाद एक पत्रकार को कथित तौर पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार अथर्व गोलस की शिकायत पर थाना दक्षिण पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर की वेबसाइट में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, चंदवार गेट निवासी अथर्व गोलस के अनुसार, सट्टा कारोबार से संबंधित खबर और वीडियो सामने आने के बाद उन्हें धमकी दी गई। इस घटना से जुड़ा एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपी सलमान, भूरा और जीशान की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मामले के बीच थाना दक्षिण क्षेत्र में कथित तौर पर सट्टा कारोबार संचालित होने और कुछ लोगों को पुलिस संरक्षण मिलने के आरोप भी सामने आए हैं। इस प्रकरण में कथित रूप से राजू चिकना गैंग का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो और वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार को कथित धमकी दिए जाने के मामले में अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन