Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

अब फर्स्ट इंडिया राजस्थान में भी छंटनी का दौर शुरू, 15 कर्मचारी हटाए गए

आमतौर पर प्रॉफिट में चलने वाले और राजस्थान के नंबर-1 रीजनल चैनल फर्स्ट इंडिया चैनल में भी छंटनी का दौर शुरू हो गया है । इस श्रृंखला की पहली कड़ी में आज प्रबंधन ने एक माह का वेतन दे कर अपने 15 कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया है।

प्रबंधन के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें यह सब खुद भी अच्छा नहीं लग रहा है लेकिन मौजूदा आर्थिक संकट के चलते उन्हें मजबूर हो कर यह कदम उठना पड़ रहा है । सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में इसी cost curtailment exercise के तहत एडिटोरियल से जुड़े कुछ और लोगों को भी हटाया जा सकता है।

इसका एक बड़ा कारण यह है कि किसी भी दूसरे बड़े रिजनल चैनल के 15-17 करोड़ रुपए के वार्षिक खर्च की तुलना में फर्स्ट इंडिया का वार्षिक खर्च 28 करोड़ रुपए से ज्यादा है, इनमें से लगभग 10 करोड़ का खर्चा केवल HR पर हो रहा है जो कि किसी भी दूसरे regional चैनल की तुलना में काफी ज्यादा है ।

किसी भी दूसरे रीजनल चैनल्स के 8-10 रिपोर्टर्स की तुलना में फर्स्ट इंडिया के पास 21-22 रिपोर्टर्स काम कर रहे हैं । चैनल के एडिटोरियल में वर्तमान में पूरे राजस्थान में रिपोर्टर्स, स्ट्रिंगर और इन्फॉर्मर्स सहित कुल 300 लोगों का स्टाफ काम कर रहा है । इस प्रकार फर्स्ट इंडिया राजस्थान उत्तर भारत का सबसे बड़ा रीजनल न्यूज चैनल है ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन