Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मिलिए भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पद्मिनी प्रकाश से

चेन्नई। कोर्ट द्वारा तीसरे लिंग को मान्यता देने के पांच महीने बाद एक न्यूज़ चैनल ने देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर को नौकरी पर रखा है। स्वतंत्रता दिवस की शाम 7 बजे तमिलनाडू के लोटस न्यूज़ चैनल स्टूडियो में कैमरा रोल हुआ और इतिहास बन गया। टेलीप्रॉम्प्टर से न्यूज हैडलाइंस पढ़ते ही कोयंबटूर की 31 वर्षीय पद्मिनी प्रकाश भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बन गईं।

transgender news anchor

transgender news anchor

चेन्नई। कोर्ट द्वारा तीसरे लिंग को मान्यता देने के पांच महीने बाद एक न्यूज़ चैनल ने देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर को नौकरी पर रखा है। स्वतंत्रता दिवस की शाम 7 बजे तमिलनाडू के लोटस न्यूज़ चैनल स्टूडियो में कैमरा रोल हुआ और इतिहास बन गया। टेलीप्रॉम्प्टर से न्यूज हैडलाइंस पढ़ते ही कोयंबटूर की 31 वर्षीय पद्मिनी प्रकाश भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बन गईं।

transgender news anchor

जीवन में तमाम संघर्ष झेल कर इस मुकाम तक पहुंचीं प्रकाश टीवी सीरियल में अभिनय भी कर चुकी हैं और ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों, उनके साथ किए जाने वाले भेदभाव और प्रताड़ना के खिलाफ आंदोलनों में हिस्सा भी ले चुकीं हैं। प्रकाश कहती हैं कि शुरूआत में उन्हें न्यूज एंकरिंग करना थोड़ा मुश्किल लगता था। उन्हे अपनी बोली और न्यूज पढ़ने की स्पीड को नियंत्रित करना पड़ा ताकि दर्शकों को उनकी बात समझ आ सके।

प्रकाश को न सिर्फ चैनल मालिकों से, बल्कि उनकी अपनी कम्यूनिटी और कई वरिष्ठ मीडियाकर्मियों से तारीफ और समर्थन मिला है। इस शुरूआत के एक माह बाद ही पद्मिनी लोटस न्यूज़ चैनल के रोजाना शाम 7 बजे के स्पेशल बुलेटिन का खास चेहरा बन गई हैं। चैनल के चेयरमैन जीकेएस सेलवाकुमार ने कहा कि उन्हे शुरूआती ट्रायल्स के बाद ही यकीन हो गया था कि प्रकाश में न्यूज एंकर बनने का सामर्थ्य है। वे प्रकाश का पूरा सहयोग कर रहे हैं क्योंकि वह बहुत मेहनती है।

कोयंबटूर के आरएस पुरम में जन्मीं प्रकाश उस समय बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं जब उन्होंने अपने परिवार से सब नाते तोड़ दिए और कॉलेज भी छोड़ दिया क्योंकि वह इस दंश और तनाव को नहीं झेल पा रही थीं। वे राज्य से बाहर चलीं गई और फिर तमिलनाडु लौटीं और भारतनाट्यम डांस इंस्ट्रक्टर बन गई। वे अब अपने पार्टनर वेल्लाकिनर के साथ कॉयंबटूर में ही रहती हैं। वे कई ट्रांसजेंडर सौन्दर्य प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी हैं।

 

 

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. deepak pandey

    September 22, 2014 at 7:48 am

    wow hats of…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन