Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

भ्रष्टाचारी फाइव इंजन सरकार में लगातार हो रही मौतों पर अमर उजाला और दैनिक भास्कर की कवरेज पढ़िए!

Hindi newspaper front page: main headline 'होटल डेज़' about hotel collapse in Delhi; photo shows a collapsed building with rescuers amid rubble, 5 dead and 11 injured; smaller image of more destruction and people at the site

यशवंत सिंह-

अमर उजाला लखनऊ का पहला पन्ना देखिए। हेडलाइन पर्याप्त है फाइव इंजन सरकार का भ्रष्टाचार बताने के लिए। हॉस्टल डेज तब्दील हो गया हॉस्टल डेथ में। ज़िंदगी बनाने आए थे बच्चे लेकिन भ्रष्टाचार के मलबे में दब गए।

फाइव इंजन वाली सरकार का महा भ्रष्टाचार। हॉस्टल मालिक भाजपा को चंदा देता रहा है। भाजपा को चंदा देकर कुछ भी कर करा लो, सब माफ़ है। अमर उजाला का कवरेज शानदार है लेकिन असली भ्रष्टाचारी कौन है, इसकी भी पड़ताल ज़रूरी है।

कुछ इंजीनियर्स को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा। दिल्ली का भ्रष्टाचार सीधे सीएम एचएम पीएम तक पहुंचता है। आपकी नाक के नीचे सब हो रहा है तो आप कैसे मुक्त हो सकते है।

दिमागी नक्सल खोजने में देश को लगाकर आप बच्चों की लाशों का सौदा करें, ये कैसे संभव है! जो सवाल उठायेगा वो दिमागी नक्सल और जो अपनों का लाश गिराएगा वो क्या कहलाएगा, फाइव इंजन वाले पांचों सरकार महोदय?


Hindi newspaper front page with a bold headline about an illegal three-storey structure collapsing after a basement digging; photo shows an injured man.
Front page of a Hindi newspaper with a large bold headline about a liquor tragedy in Sagar and several sub-stories beneath the main image area.

अब इतना तो चलता है यार! क्या कांग्रेस के जमाने में नकली शराब से लोग नहीं मरते थे? क्या कांग्रेस सरकार के समय अवैध बिल्डिंग नहीं गिरती थी? क्या सिर्फ ऐसे मामूली कारणों के लिए हम 7.8% GDP लाने वाले ईमानदार हिंदू सम्राट को खो दें? असंभव…
जब हम 100 रुपए किलो शकर और 500 रुपए लीटर पेट्रोल लेने को तैयार हैं, तो क्या कुछ छात्रों की मौत या सस्ती शराब से मरने वाले कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते? राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाते समय ऐसे हादसे होते रहते हैं…. इन्हें बलिदान समझें..
-सुरेश चिपलुनकर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन