Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह डिजिटल प्लेटफार्म्स पर लगातार नया धमाका कर रही हैं!

YouTube channel header for Garima Singh featuring a banner image with a woman in black attire and a large 'Subscribe' icon, plus a circular profile photo on the left.

न्यूज़24 छोड़ने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह यूट्यूब व अन्य प्लेटफार्म्स पर नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। 12 अगस्त 2026 को शुरू किए गये उनके यूट्यूब चैनल को अब तक 1 लाख 39 हजार लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं। 14 घंटे पहले अपलोड हुए एक वीडियो को अब तक 4 लाख 59 हजार 982 लोग देख चुके हैं, वहीं..चैनल में अब तक कुल जमा पाँच वीडियो अपलोड हुए हैं। अन्य कई वीडियोज में भी लाखों करोड़़ों व्यू हैं। इसके अलावा फेसबुक पर गरिमा के 1.8 लाख फॉलोवर्स हैं। ट्विटर (एक्स) पर 22.4 हजार फ़ॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर अब उनकी आईडी फिलहाल अवलेबल नहीं है।


चेतन दत्ता-

Social media में कितनी कमाई होने लग गई है? लोग TV चैनल की नौकरियां छोड़ कर अपने Youtube चैनल खोलते जा रहे हैं !

गरिमा सिंह के 4 वीडियो में 1.25 लाख सब्सक्राइबर हो भी गए!

पर ऐसे एक ही बात के कितने वीडियो देखेगी जनता और क्या नई बात बतायेंगे ये सब पुराने एंकर?

TV चैनल में न्यूज़ दिखाने का एक पूरा सिस्टम होता है। एंकर से ज़्यादा काबिल पत्रकार डेस्क पर होते हैं।

चैनल की न्यूज़ बेशक पसंद ना आए पर वो न्यूज़ है लेकिन जितने भी लोग सोशल मीडिया पर “नमस्कार, मैं ,,,,,“ कह कर बोलते हैं वो उनके अपने views होते हैं, किसी एक टॉपिक पर। और 99% एक जैसे ही होते हैं।

मैंने तो बहुत समय से रवीश कुमार को भी नहीं सुना। अभी सब लोग स्वतंत्र भारद्वाज पर प्रोग्राम कर रहे हैं और एक ही बात – नफ़रत, ज़हर etc।

बहुत patience है पब्लिक में कि एक ही टॉपिक बार बार अलग अलग लोगों से एक जैसा ही सुन रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन