Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मेटाडोर-जीप की टक्कर में मीडिया कर्मी की मौत

फीरोजाबाद। गुरुवार रात समाचार पत्र लेकर मैनपुरी जा रही मैक्स जीप, हाईवे पर खड़ी डीसीएम मेटाडोर से टकरा गई। दुर्घटना में एक मीडिया कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मैक्स जब थाना टूंडला क्षेत्र अंतर्गत राजा के ताल के समीप पहुंची तो उसी समय हाईवे पर खड़ी डीसीएम मेटाडोर से टकरा गई। जिससे जीप में आगे बैठे आगरा निवासी मीडियाकर्मी अविनाश शुक्ला (30) और चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी होते ही मीडिया कर्मी रात में ही मौके पर पहुंच गए। राजा का ताल चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने अविनाश को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को आगरा रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अविनाश के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजन सुबह पोस्टमार्टम के बाद अविनाश के शव को आगरा ले गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन