

पत्रकार खुर्शीद अनवर खान पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारकर नाले में फेंका
खुर्शीद ने कहा- कांग्रेस नेता दम्पति पहले भी दो बार अपने गुंडों से करा चुका है हमला!
जौनपुर l शुक्रवार 22 नवम्बर की शाम करीब 5 बजे जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गाँव के पास इसी गाँव के निवासी खुर्शीद अनवर खान को आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों ने मरणासन्न करके नाले में फेंक दिया l इस घटना से पूर्व श्री खान पर दो बार और हमले हो चुके हैं l इसी के मद्देनज़र दो दिन पूर्व की गई मांग पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गनर भी दिए थेl गनर लेने के लिए ही वह गाँव से मुकेश पांडे नामक सहयोगी के साथ जौनपुर के लिए बाइक से निकले थे लेकिन पास की ही रेलवे क्रासिंग पर यह घटना हो गई l
विवरण के मुताबिक बदमाशों ने खुर्शीद अनवर पर पारा कमाल गाँव के निकट रेलवे क्रासिंग के पास तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों में से एक ने असलहे से फ़ायर कियाl फ़ायर मिस होने पर पहले से घात लगाए खड़े बदमाशों ने लोखंड की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया l खुर्शीद के गिरते ही उनका साथी मुकेश पांडे भाग निकला l हमलावरों ने उन्हें मरणासन्न समझकर निकट स्थित नाले में फेंक दिया और गोरारी गाँव की तरफ भाग निकले l
भडास 4 मीडिया संवाददाता से जिला अस्पताल में होश आने के बाद खुर्शीद अनवर ने कहा कि उनपर हुए इस हमले के पीछे जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनकी पत्नी आसमा नदीम का हाथ है l तीन माह पूर्व भी शहर में हुए हमले के दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल आज की तरह छीन लिया था l इसके पीछे उन्होंने अपने खिलाफ लिखी जाने वाली खबरों के चलते छः साल पूर्व शुरू हुई अदावत बताया l पहली घटना के बाद हुई एफ आई आर और मुकदमे को वापस लेने का लगातार दबाव डाला जाता रहा l
तीन दिन पूर्व भी हमले के प्रयास हुए तो स्वतन्त्र पत्रकार खुर्शीद अनवर की माँग पर एस पी डॉ शर्मा ने उन्हें 21 नवम्बर को दो गनर भी दिए जिन्हें लेने के लिए वह शुक्रवार की शाम को घर से मुकेश पांडे की बाइक से निकले थेl खुर्शीद की पत्नी नुसरत ने मीडिया को बताया कि ये हमले लगातार पूर्व विधायक नदीम जावेद दम्पति कराता जा रहा है l आज दोपहर में भी वही बदमाश हमारे घर के पास चक्रमण करते दिखे थे l
जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बदमाशों के हमले में पत्रकार खुर्शीद अनवर के दोनों हाथ,पैर दो- दो व तीन- तीन स्थान पर टूट गए हैं l हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया हैl बिना सर्जरी के इनके हाथ पैर काम नहीं करेंगे l शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोट है जो हालत गम्भीर होनी दर्शाती है l
विदित हो कि 2012 के विधान सभा चुनाव में नदीम जावेद कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर सदर से प्रत्याशी बने थे l उस दौरान खुर्शीद अनवर खान जमी जमाई पत्रकारिता छोड़कर नदीम के चुनाव प्रचार में लग गएl जब वह जीत गए तब खुर्शीद को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर लिया l 2017 के विधान सभा चुनाव में नदीम को अपनी जमानत बचाने के लाले पड़ गए l इसके बाद खुर्शीद ने स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू कर दीl दोनों ( जो आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही गाँव के हैं) उनमें अदावत 2017 के विस चुनाव के बाद शुरू हो गईl इसे पूर्व विधायक के गुर्गों ने हवा देकर विकराल कर दिया, परिणाम स्वरूप आज यह खूनी जंग का रूप ले चुकी है l
सुनें घायल पत्रकार खुर्शीद का बयान-
https://x.com/yashbhadas/status/1859985230154924099?s=46


