यूपी में गाजीपुर जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें संजय मिश्रा उर्फ झब्बू भी शामिल है। ये लोग टोल प्लाजा मिर्जापुर /क्यामपुर थाना बिरनो पर तैनात थे और उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप थे। ये लोग पत्रकारों से विशेष तौर पर झगड़ा गाली गलौज और मारपीट करते थे। इनकी करतूत को लेकर पिछले दिनों भड़ास पर विस्तार से खबर का प्रकाशन हुआ था।
गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हैं:
- संजय मिश्रा उर्फ झब्बू बाबा पुत्र लल्लन मिश्रा निवासी पिपनार थाना मरदह जनपद गाजीपुर
- अजय यादव पुत्र स्व0 रामकुवर यादव निवासी मीठापार थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
- पवन यादव पुत्र नगीना यादव निवासी मीठापार थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
- रविन्द्र यादव पुत्र सीरिश यादव निवासी बिरनो थाना बिरनो जनपद गाजीपुर
- बिरेन्द्र यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव नि0 मिर्जापुर क्यामपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर
इन लोगों के खिलाफ धारा 191(2), 352, 351(3), 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गाजीपुर पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था।
इस मामले में संजय मिश्रा उर्फ झब्बू पर आरोप है कि उन्होंने 7 दिसंबर 2024 को मऊ निवासी पत्रकार श्री राम जयसवाल के साथ मारपीट और बदतमीजी की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद 29 जनवरी 2025 को पत्रकार ने बिरनो थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।
गाजीपुर के एसपी डॉ इरज राजा ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिरनो पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया था। इसके बाद बिरनो पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनएचआई के परियोजना निदेशक ललित प्रसाद ने बताया कि टोल कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के लिए एनएचआई मुख्यालय को पत्र लिखकर भेज दिया गया है।
मूल खबर-


