Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

पत्रकार ने मंत्री से पूछा सवाल तो बोले- ‘दो मिनट में ठीक कर दूंगा’, देखें वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र से एक पत्रकार ने सवाल पूछा तो बातचीत का अंदाज अचानक बदल गया। सवाल का जवाब देने के बजाय मंत्री ने पत्रकार से कहा कि ‘दो मिनट में ठीक कर दूंगा।’ मंत्री की इस टिप्पणी पर पत्रकार ने भी जवाब देते हुए कहा- ‘मैं भी ठीक कर दूंगा।’

मंत्री और पत्रकार के बीच हुई इस कथित नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दोनों तरफ से ‘ठीक करने’ की बात सामने आने के बाद यह मामला अब सवाल-जवाब से आगे बढ़कर बराबरी की भाषा तक पहुंचता नजर आया।

मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा जा रहा है कि अगर सवाल पूछने पर मंत्री और पत्रकार दोनों एक-दूसरे को ‘ठीक करने’ की बात कहने लगें तो इसे बराबरी की बातचीत ही कहा जाएगा। बहुत अच्छा, अब सब लोग घर चलिए!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन