Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में पत्रकार मनीष दीक्षित को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बस से सफर कर रहे एक हिंदी दैनिक के संवाददाता को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। अचेत पत्रकार को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि संवाददाता मनीष दीक्षित (45) किसी अन्य जिले से बस द्वारा फतेहपुर आ रहे थे। इसी बीच बस में पहले से बैठे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उनसे बातचीत करते हुए दोस्ती बढ़ा ली और झांसा देकर कोई नशीला पदार्थ खिला दिया।

कुछ देर बाद जब वह अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही अचेत हो गए तब उनकी जेब में रखी नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बस जब ज्वालागंज बस स्टाप पर रुकी तो कंडक्टर की नजर सीट पर अचेत पड़े मनीष दीक्षित पर पड़ी, उसने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसी समय मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलेंस को सूचना कर दी। पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन