Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मलेशिया में खोजी पत्रकारों का वैश्विक सम्मेलन, भारतीय पत्रकार भी शामिल

मलेशिया के कुआलालंपुर में ‘ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म कॉन्फ्रेंस’ (GIJC25) चल रही है। 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित सम्मेलन में दुनिया भर के 135 देशों के 1500 से अधिक पत्रकार शामिल हैं। भारत के लगभग बीस पत्रकार इसमें भागीदारी निभा रहे हैं। इस दौरान दक्षिण एशिया के पत्रकारों के बीच साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता पर भी चर्चा हुई। इस सत्र के प्रमुख पैनलिस्ट जीआइजेएन के हिंदी संपादक दीपक तिवारी ने कोलैबोरेटिव जर्नलिज्म के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। पत्रकारिता में सूचना के अधिकार के उपयोग पर भी एक सत्र आयोजित हुआ। इस सत्र के प्रमुख स्पीकर वरिष्ठ पत्रकार विष्णु राजगढ़िया ने भारत में आरटीआई के उपयोग से निकली महत्वपूर्ण खबरों पर चर्चा की। लोकतंत्र का क्षरण और खोजी पत्रकारिता पर आयोजित सत्र में भारत की स्वतंत्र पत्रकार पूनम अग्रवाल ने अपने विचार रखे। एशिया में खोजी पत्रकारिता के परिदृश्य संबंधी सत्र में मयंक अग्रवाल को बतौर स्पीकर अवसर मिला।

कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न विषयों पर लगभग 150 पैनल चर्चा, वर्कशॉप, मीटिंग इत्यादि का आयोजन हुआ। इनमें लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों को स्पीकर के बतौर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। साथ ही, एशिया से सर्वाधिक लगभग 100 वक्ताओं ने स्पीकर के बतौर भागीदारी की। वर्ष 2001 से प्रारंभ इस वैश्विक सम्मेलन का यह चौदहवाँ अवसर है।
सम्मेलन के प्रारंभ में दुनिया भर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की गई। जर्नलिज्म कोई अपराध नहीं है, इस आशय के बैनर लगाए गए। उल्लेखनीय है कि एशिया में पहली बार इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन हुआ है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Subodh

    November 23, 2025 at 11:31 pm

    भारत में पत्रकार बचे ही कहां हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन