Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अपनी भाषा से कितना प्यार करते हैं, गूगल को बताइए

स्वतंत्रता दिवस वाले अगस्त माह में गूगल हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए खास आयोजन कर रहा है। अनुवाद से जुड़ा ये आयोजन 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। गूगल इन दिनों हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं पर बहुत ध्यान दे रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि गूगल के सीईओ भी अब भारतीय मूल के ही सुंदर पिचाई हैं।

स्वतंत्रता दिवस वाले अगस्त माह में गूगल हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए खास आयोजन कर रहा है। अनुवाद से जुड़ा ये आयोजन 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। गूगल इन दिनों हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं पर बहुत ध्यान दे रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि गूगल के सीईओ भी अब भारतीय मूल के ही सुंदर पिचाई हैं।

भारत में 95 फीसदी लोग इंडिक भाषा (हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं) में ही संवाद करते है। लेकिन इंटरनेट पर स्थिति आज भी उलटी है। यहां अब भी 95 फीसदी कंटेट अंग्रेज़ी में ही जेनेरेट हो रहा है। सिर्फ 5 फीसदी कंटेट ही हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में जेनेरेट होता है। लेकिन अब ये स्थिति बदलने वाली है। जैसे जैसे भारत में इंटरनेट की पहुंच बढ़ रही है, स्पीड बढ़ रही है, स्मार्टफोन्स गांव-कस्बों में पहुंच रहे हैं, वैसे वैसे भारतीय भाषाओं में कंटेट भी अधिक जेनेरेट होने लगा है।

गूगल भारत में अपनी योजनाएं इन संभावनाओं के अनुरूप ही बना रहा है। इसी के तहत गूगल अपनी ट्रांसलेट कम्युनिटी को मज़बूत करने के लिए प्रयासरत है। दो भाषाओं को जानने वाला कोई भी व्यक्ति इसके लिए योगदान दे सकता है। जैसे कि आप हिंदी और अंग्रेज़ी जानते हैं और अंग्रेज़ी के शब्दों या छोटे जुमलों (Phrases) को सही हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं, तो आपका स्वागत है। आप हिंदी से अंग्रेज़ी में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। हिंदी ही नहीं आप अन्य भाषाओं को जानते हैं तो भी आप उनके अनुवाद में सहयोग कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप हिंदी और गुजराती दोंनों जानते हैं तो आप इनके एक-दूसरे के ट्रांसलेशन में भी मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा आप पहले से ट्रांसलेट हुए शब्दों की गुणवत्ता को चेक कर भी सहयोग दे सकते हैं। आपको क्या करना है, आप इस लिंक पर जाकर समझ सकते हैं- https://translate.google.com/community

अगर आप गूगल के इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं तो देर किस बात की, अधिक से अधिक शब्दों या शब्द-युग्मों (Phrases) का ट्रांसलेशन कर अपनी प्रिय भाषा के प्रोत्साहन में योगदान दीजिए। इसे ऐसे समझिए कि कोई गूगल सर्च पर जाकर किसी शब्द का अनुवाद ढूंढता है और उसे सही उत्तर मिलता है तो उसे कितना अच्छा लगता है। आपको स्वयं भी कई बार ऐसी सर्च की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में अपनी भाषा के त्रुटिरहित अनुवाद का बड़ा बैंक बनाने में आफ महत्ती योगदान दे सकते हैं।

एक बात और, गूगल अगस्त के पूरे महीने हर कॉन्ट्रिब्यूटर (योगदानकर्ता) के ट्रांसलेशन का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। ऐसे में सोच क्या रहे हैं, आइए, गूगल के साथ जुड़ कर अपनी भाषा के प्रचार-प्रसार में हाथ बंटाएं। इसके लिए बस आपको इस लिंक पर छोटे से फॉर्म को भरना होगा… http://bit.ly/2as7TMv

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन