Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एमपी ब्यूरो प्रमुख गोविंद गुर्जर ने Times Now से दिया इस्तीफा, यहाँ शुरू की नई पारी

गोविंद गुर्जर ने नई पारी की शुरुआत Consulting Editor-cum-College Principal के रूप में की

मध्य भारत के वरिष्ठ टीवी पत्रकार गोविंद गुर्जर ने Times Now से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित पीपुल्स मीडिया कॉलेज में प्रिंसिपल और कंसल्टिंग एडिटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

वर्ष 2018 में, जब उन्होंने स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में Times Now जॉइन किया था, उस समय मध्य प्रदेश में चैनल का न्यूज़ नेटवर्क लगभग बिखर चुका था। अपनी बेहतरीन पत्रकारिता और प्रबंधन कौशल से गोविंद गुर्जर ने न केवल एक मजबूत और प्रभावी खबरों का नेटवर्क खड़ा किया, बल्कि खबरों की गुणवत्ता के मामले में भी खुद को स्थापित किया। उनकी ब्रेकिंग न्यूज़ को Times Network के HOD, ग्रुप एडिटर, HR हेड और CEO तक ने सराहा।

अपने 18 वर्षों के मीडिया करियर में उन्होंने दिल्ली और भोपाल में Total TV, News24 और Times Now जैसे राष्ट्रीय चैनलों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि गोविंद गुर्जर का प्रारंभिक करियर शिक्षण क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में ‘Mission Smart’ नामक शिक्षण संस्थान की चार शाखाएँ स्थापित की थीं और वर्ष 2002 से 2007 तक इन संस्थानों के डायरेक्टर रहे।

अब 18 वर्षों बाद, एक बार फिर वे शिक्षण क्षेत्र में लौटे हैं। पीपुल्स ग्रुप के अंतर्गत वे मीडिया कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ-साथ पीपुल्स न्यूज़ सेक्शन के कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं। आने वाले समय में वे प्रसिद्ध हस्तियों के साथ पॉडकास्ट के माध्यम से भी संवाद करते नजर आएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Umesh Joshi

    July 4, 2025 at 7:11 pm

    अशेष हार्दिक शुभकामनाएँ और आशीर्वाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप उत्तरोत्तर तरक्की की सीढीयाँ चढ़ते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन