Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गोविंद गुर्जर बने टाइम्स नाऊ के भोपाल ब्यूरो चीफ

आखिरकार मध्य प्रदेश में Times Now का 2 साल का सूखा खत्म और चैनल को मिल गया नया ब्यूरो चीफ. दो साल पहले Times Now का भोपाल ब्यूरो खाली होने के बाद से दर्जनों पत्रकार भोपाल से दिल्ली तक और दिल्ली से दिल्ली तक भी, जमकर हाथ-पैर पटक रहे थे…लेकिन बाज़ी मारी 4 साल पहले News 24 ब्यूरो चीफ बनकर दिल्ली से भोपाल आये गोविंद प्रताप गुर्जर ने…

गोविंद ने दिल्ली से आते ही न्यूज़-24 के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जमकर खबरदारी की और इस दौरान गोविंद के कार्यकाल में बारी-बारी से MP/CG में दो भव्य कॉन्क्लेव भी हुए…

इसका इनाम उन्हें मिला… अब वो Times Now जैसे बड़े ब्रांड में ब्यूरो चीफ की ज़िम्मेदारी संभालने जा रहे हैं… कह सकते हैं देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर Times Now ने इस फैसले के लिए भले ही 2 साल का लंबा वक्त लिया हो लेकिन बताते हैं कि दिल्ली-मुम्बई में बैठी Times Now की पूरी लीडिंग टीम ने गोविंद को खूब ठोक-बजाकर परखा और उसके बाद ही फैसला लिया गया..!

MP/CG में चुनाव से ठीक पहले Times Now ने तो खाली स्थान भर दिया लेकिन News 24 के लिए बने खाली स्थान में कौन सा विकल्प चुना जाएगा, ये जल्द ही तय होगा…

https://www.youtube.com/watch?v=BnYX-BA4c4E

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन