Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

गाजीपुर। पत्रकारिता के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उ.प्र. की ओर से शनिवार को शहर के लंका मैदान स्थित सभागार मे पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुये उन्होनें पत्रकारिता के क्षेत्र मे ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होने ग्रामीण पत्रकारिता को चुनौती भरा काम बताते हुये कहाकि कठिन परिश्रम के जरिये सच्ची खबरों को लोगो के बीच लाने वाले ग्रामीण पत्रकार समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूर्णताः निर्वाह कर रहे हैं।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भड़ास फार मीडिया न्यूज पोर्टल के संस्थापक यशवंत सिंह ने आज के दौर में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों को भी तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण के लिए ऐसी कार्यशालाओं पर जोर दिया। उन्होने कहाकि वर्तमान दौर में मीडिया के बगैर दुनिया की कल्पना ही अटपटी लगती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, जन संदेश के संपादक आशीष कुमार बागची, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश श्रीवास्तव, सियाराम यादव एवं विजय विनीत ने पत्रकारों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष हरिनारायन यादव और महामंत्री डा.एके राय ने आगंतुको का स्वागत किया। (साभार: गाजीपुरलाइव डाट काम)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन