Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रायपुर प्रवास के दौरान देश के गृह मंत्री ने एक महिला पत्रकार से पूरे चालीस मिनट की मीटिंग की!

कुणाल शुक्ला-

मीटिंग कराने वाला कौन? : देश के गृह मंत्री ने आज तक छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री से पाँच मिनट की भी औपचारिक मीटिंग नहीं की होगी। लेकिन प्रदेश की नौकरशाही तब हैरान-परेशान रह गई जब हालिया रायपुर प्रवास के दौरान देश के गृह मंत्री ने अचानक एक महिला पत्रकार से पूरे चालीस मिनट की मीटिंग फ़िक्स कर ली।

मीटिंग नवा रायपुर के होटल मेफेयर के प्रेसिडेंशियल सूट में हुई। बाहर लॉबी में प्रदेश की टॉप ब्यूरोक्रेसी इस अंदाज़ में खड़ी थी मानो वेटर या ख़ानसामे की भूमिका निभा रही हो। चर्चा यह नहीं कि चर्चा क्या हुई — बल्कि यह कि चर्चा करवाने वाला कौन था?

विचार परिवार उर्फ संघ परिवार वाले “पत्तलकारों” को इस मीटिंग से कोसों दूर रखा गया था। अब दो दिनों से वही पत्तलकार शहर भर में कानाफूसी और पतासाजी में जुटे हैं कि —

“कभी कांग्रेस की तरफ़ झुकाव रखने वाली इस महिला पत्रकार की गृह मंत्री से मुलाक़ात करवाने वाला कौन था? कोई नौकरशाह? या राजनीति से जुड़ा कोई रसूखदार?”

चालीस मिनट की उस मीटिंग में शायद पाँच-दस मिनट हाल-चाल और शिष्टाचार में निकले होंगे, और बाकी में प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा मार्च 2026 तक नक्सल समस्या ख़त्म करने की डेडलाइन पर बात हुई होगी — ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

मीटिंग ख़त्म होने पर, डीजीपी की दौड़ में शामिल एक सीनियर आईपीएस अफ़सर खुद महिला पत्रकार को कार तक छोड़ने आए। उन्होंने दरवाज़ा खोलते हुए मुस्कराकर कहा —

“सलाम, मेमसाहब!”

अब रायपुर की सियासी गलियों में बस एक ही सवाल गूंज रहा है —

“मीटिंग कराने वाला कौन?”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन