Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

गुजरात समाचार का जल्द ही NDTV की तरह उद्धार होने की आशा है!

राकेश कायस्थ-

गुजरात समाचार पर छापा पड़ गया। ऐसा ही छापा एनडीटीवी (NDTV) पर पड़ा था। मामला आईसीआईसीआई बैंक से लिये गये लोन का था। कंपनी और बैंक के बीच जो समझौता हुआ था कि उसके तहत एनडीटीवी ने वन टाइम सेटलमेंट के साथ लोन एकाउंट बंद करवा दिया था।

राष्ट्रहित में सरकार जी ने कहा कि समझौता तो ठीक है लेकिन तुमने बैंक के ब्याज का नुकसान करवाया है। कंपनी ने दलील थी कि बैंक प्राइवेट और कंपनी भी प्राइवेट आप कौन? लेकिन मामला राष्ट्रहित का था।

छापा पड़ने के कुछ समय बाद देशभक्त उद्योगपति श्री गौतम अडाणी ने एनडीटीवी का उसी तरह उद्धार कर दिया जैसे गौतम ऋषि की शापित पत्नी अहिल्या का श्रीराम चंद्र जी ने किया था। आशा है, गुजरात समाचार का भी उद्धार भी जल्द होगा।

एक और पुरानी बात याद आ गई। राष्ट्र ऋषि आसाराम जी इस बात से व्यथित थे कि उनके गुरुकुल में दो बच्चों की हत्या की खबर गुजरात समाचार (Gujrat Samachar) लगातार क्यों छाप रहा है। गणतांत्रिक भारत के राष्ट्र ऋषि ने इस समस्या के समाधान के लिए एक तांत्रिक से संपर्क किया।

आसाराम जी की तांत्रिक से हुई बातचीत का ऑडियो हमारे पास पहुंचा था। उस वक्त न्यूज चैनलों पर खबरें भी चलती थीं। बातचीत बड़ी दिलचस्प थी। तंत्र विद्या से तीन लोगों को वैकुंठ लोक भेजने की स्कीम बनी।

संत शिरोमणि आसाराम जी एक आदमी को मरवाने के लिए भुगतान पर राजी हुए और बाकी दो लिए ये कहा कि ये विद्या मेरे किसी चेले को सिखा दो। हम अपने आप कर लेंगे। प्रोडक्ट लेते वक्त टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की मांग ये बताती है कि हमारे ऋषि मुनियों को बिजनेस डील कितना प्रकांड ज्ञान रहा है।

राष्ट्र ऋषि अगर कारागार में ना होते नेशनल नॉलेज कमीशन के चेयरमैन होते।

ये भी पढ़ें…

गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शाह को ईडी ने गिरफ्तार किया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन