Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि के चेयरमैन ने टीचर की जमकर पिटाई करवाई

गुन्डा चेयरमैन तो क्या करें टीचर : देहरादून से खबर है कि ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में चेयरमैन कमल घनशाला ने कम्यूटर साइंस विभाग के एक टीचर दिलीप गंगवार की जमकर पिटाई करवाई. इससे विश्वविद्यालय के टीचरों में दहशत फैल गयी. हुआ यह कि कम्यूटर साइंस का 20 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे प्रैक्टिकल एक्जाम चल रहा था. विभाग के लेडीज और जेन्ट्स टीचर एक्जाम में व्यस्त थे. वीसी अवकाश पर थे. इसी बीच चेयरमैन घनशाला अपने सुरक्षा गार्डों के साथ कैम्पस दौरे पर पहुंचे.

घनशाला ने टीचर श्री गंगवार से कुछ पूछा, जिसका उन्होंने जो जवाब दिया उससे घनशाला नाराज हो गये. उन्होंने तत्काल गार्डों को टीचर को अपने चैम्बर में ले जाकर समझाने का निर्देश दिया. इस पर गार्डों ने टीचर गंगवार की चैम्बर में जमकर पिटाई की. पिटाई की आवाज सुनकर एक अन्य महिला टीचर शिल्पी गोयल कैम्पस में ही चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगीं. साथ ही श्री घनशाला ने चेतावनी दी कि तुमको जो करना हो कर लेना.

श्री घनशाला बड़ी विज्ञापन पार्टी हैं. इसलिये शायद ही कहीं अखबार में खबर छपे. चेयरमैन कमल घनशाला के डर के मारे टीचर गंगवार थाने भी नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि श्री घनशाला ने चेतावनी दी है कि ज्यादा नेतागिरी करोगे तो तुम्हारे गायब होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

देहरादून से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन