Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

ग्वालियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित, डॉ. सुरेन्द्र बने जिला अध्यक्ष

MPPS-PRESIDENT PHOTO 01

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पाल एवं संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में ग्वायिलर के युवा पत्रकार डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा को सर्वसम्मत्ति से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। योगेश सिंह धाकरे प्रकोष्ठ के सचिव चुने गये। नव निर्वाचन पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा को शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाईयां और शुभकामनायें दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर संगठन में सभी को साथ लेकर चलने, साथ मिलकर काम करने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। संगठनात्मक शक्ति को बढ़ाने के लिये इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ की कार्यकारणी की घोषणा की।

नव घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुशील कौशिक, सोनू भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी राजेन्द्र झा, सहसचिव राकेश झा, आलोक जैन, गालिब खान, आलोक शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य आकाश खत्री, सुमित मल्हौत्रा, ललित अग्रवाल को सर्व सम्मत्ति से मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों, सदस्यों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ की ओर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई वहीं नव मनोनीत पदाधिकारियों ने ग्वालियर जिले में पत्रकारिता धर्म समाज और संगठन हित में निरंतर तत्पर्यता से काम करने का संकल्प दोहराया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन