Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया न देने की साजिश के तहत ‘हमारा महानगर’ प्रबंधन आफिसों पर लगा रहा ताला, मीडियाकर्मियों को कर रहा परेशान

नासिक : नासिक सहित मुंबई और पुणे से प्रकाशित होने वाले हमारा महानगर अखबार को प्रबंधन अब नासिक और पुणे से समेटने में जुट गया है. इसकी शुरुआत नासिक से हो चुकी है. नासिक कार्यालय के सभी कर्मचारियों को सूचना देकर मुंबई कार्यालय आने या फिर राजीनामा देने को कह दिया गया है. नासिक में कार्यरत कर्मचारियों में इसको लेकर नाराजगी व्यक्त किया जा रहा है कि अचानक इस तरह से कार्यालय बंद क्यों किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नासिक एडिशन का काम मुंबई कार्यालय से किया जाने वाला है. इसके लिए नासिक की सभी खबरें एजेंसी से लेकर पेज भरने का काम किया जाने वाला है.

खबर है कि एक तरह जहां नासिक कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारियों को मुंबई कार्यालय आने या जिन्हें नहीं आना है, उन्हें राजीनामा देने को कहा आया है, वहीं मुंबई कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों को नासिक ट्रांसफर किया गया है. उन्हें 48 घंटे में नासिक कार्यालय ज्वाइन करने का नोटिस जारी किया गया है. इस ट्रांसफर से साफ़ हो गया है कि कर्मचारियों को परेशान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. सवाल यह उठ रहा है कि जब नासिक कार्यालय बंद कर सभी को मुंबई कार्यालय आने को कहा गया है तो आखिरकार मुंबई के कर्मचारियों को नासिक ट्रांसफर कर 48 घंटे में ज्वाइन करने का दबाव क्यों डाला गया है? खबर यह भी है कि मजेठिया आयोग लागू करने से बचने के लिए हमारा महानगर का मैनेजमेंट परमानेंट कर्मचारियों पर दबाव डाल कर उन्हें निकालने में लगा है.

उप संपादक सोनी सिंह ने दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि मजदूरों से भी बदतर वेतन पर पत्रकारों और उपसंपादकों से मजदूरी करवा रहे हमारा महानगर व्यवस्थापकों ने सभी कर्मचारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. उपसंपादक सोनी सिंह द्वारा वेतन बढ़ोतरी की मांग किये जाने पर वेतन बढ़ोतरी नाम मात्र किया गया. इस पर सोनी ने वेतन उनके काम अनुसार बढ़ाने को कहा जिस पर वेतन बढ़ोतरी करने से मना कर दिया गया. इसके कारण सोनी सिंह ने इस्तीफा देना ही उचित समझा.

पत्रकारों और उपसंपादकों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार

हमारा महानगर में मजेठिया आयोग नहीं लागू करने के लिए व्यवस्थापन ने पत्रकारों और उपसंपादको की सूची तैयार कर ली है. इस सूची के अनुसार ऊपर से लेकर नीचे तक सभी की धीरे धीरे छुट्टी किया जाने वाला है. इनकी जगह नए लोगों को नियुक्त किया जाने वाला है. पहले रामकुमार मिश्रा, उसके बाद मनोज दुबे, नागमणि पाण्डेय, सोनी सिंग, राकेश विश्वकर्मा के बाद अब अगला नंबर किस पर है, इस पर सभी की निगाहें लगी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन