Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

दैनिक भास्कर के नागपुर कार्यालय पर हमले के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा

मुंबई : दैनिक भास्कर के नागपुर कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में मंत्रालय व विधानमंडल पत्रकार संघ ने राज्य के मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुख्य सचिव ने पत्रकारों के प्रतिनिधिमडल को आश्वासन दिया है कि मीडिया पर इस तरह हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  संघ के अध्यक्ष प्रविण पुरव के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुरव ने कहा कि पत्रकारों व मीडिया कार्यालयों पर हमले की घटनाए लगातार बढ़ रही हैं। पत्रकार संगठनों की बार-बार की मांग के बावजूद पत्रकार हमला विरोधी कानून नहीं बन सका। वरिष्ठ पत्रकार अनिकेत जोशी ने कहा कि मीडिया पर हमला कर उसे डराने कि कोशिश लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इस पर मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि पत्रकार हमला विरोधी कानून का मसौदा जल्द ही मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिकेत जोशी, विनोद यादव, सुरेंद्र मिश्र, राजकुमार सिंह, नेहा पुरव, आशा मटाले व विजय सिंह कौशिक आदि शामिल थे। पत्रकार हल्ला विरोधी कृति समिति ने दैनिक भास्कर कार्यालय पर हमले कि कड़ी निंदा की है। समिति के संयोजक एसएम देशमुख ने कहा कि मीडिया पर इस तरह का हमला प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खतरा है। अब नई सरकार को पत्रकार हमला विरोधी कानून को जल्द से जल्द पारित कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 10 महिनों में 7 समाचारपत्र कार्यालयों पर हमले हो चुके हैं और इस दौरान 52 पत्रकारों पर जानलेवा हमले किए गए। पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले को रोकने की जरूरत है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन