Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अमर उजाला डॉट कॉम के हर पेज पर जा रही है एक ग़लती, देखें स्क्रीनशॉट

अमर उजाला डॉट कॉम पर अगर आप किसी खबर को क्लिक कर पढ़ते हैं तो खबर खत्म होने के बाद कमेंट बाक्स के ठीक नीचे तीन लाइन का एक ब्रांड प्रमोशन कंटेंट आता है जिसमें अमर उजाला को सबसे विश्वसनीय हिंदी वेबसाइट बताते हुए कई सारी बातें कही गई होती हैं.

आप बस यहां विश्वसनीय शब्द की स्पेलिंग देख लें. अमर उजाला ने विश्वसनीय शब्द को ग़लत लिखकर विश्वसनीय शब्द की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए अपने यहां काम करने वालों की हिंदी की जानकारी की विश्वसनीयता पर भी अविश्वास जता दिया है. संभव है ये टाइपिंग एरर के चलते हुआ हो. लेकिन यह ग़लती तो हर पेज के नीचे रिपीट हो रही है क्योंकि हर पेज पर खबर के लास्ट में कमेंट बाक्स के नीचे यह ‘विश्वशनीय’ दावा दौड़ रहा है.

तो क्या अमर उजाला डॉट कॉम वाले अपने डॉट काम की खबरें आखिर तक नहीं पढ़ते? हर पेज के दाएं बाएं उपर नीचे क्या क्या लिखा रहता है, उसे नहीं देखते?

जिम्मेदारी तो बनती है बॉस.

जल्द से जल्द ठीक कर लीजिए.

अमर उजाला के एक पाठक ने भड़ास का ध्यान इस ग़लती की तरफ आकृष्ट कराते हुए लिखा है-

”सबसे विश्वशनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।”

उपरोक्त बातें अमर उजाला की हर ऑनलाइन स्टोरी के नीचे दर्ज है. ध्यान से देखिए, विश्वसनीय की स्पेलिंग गलत है. यानी अमर उजाला का ‘विश्वशनीय’ भी विश्वसनीय नहीं है.


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राजेश

    October 9, 2019 at 7:59 pm

    अमर उजाला अखबार मूलतः है उत्तर प्रदेश का, लेकिन उसकी वेबसाइट बन गई है मध्यप्रदेश की। यहां अच्छा पड़ उन्हें मिलता है जो मध्यप्रदेश के हैं। शायद मध्यप्रदेश की हिंदी ऐसी ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन